हिन्दी सिनेमा के मशहूर गीतकार, पटकथा लेखक और कवि प्रसून जोशी 16 सितंबर को 47 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 1971 को हुआ था। उनका बॉलीवुड के गानों और फिल्मों की कहानियों में बेहद खास योगदान रहा है। उन्हें फिल्मों में शानदार गानों के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पद्मभूषण प्रसून जोशी के लिखे गाने हमेशा से सुपरहिट रहे हैं। प्रसून के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके द्वारा लिखे बेहतरीन गानों से रूबरू करवाते हैं।