फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा का किया विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर पति संग जमकर झूमीं

Sat, 15 Sep 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
बॉलीवुड में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। कई सेलिब्रेटीज के घर गणपति की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की गई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की। फिर पूजा पाठ कर खूब धूम धड़ाके से बप्पा का विसर्जन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
गणपति विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। इस दौरान शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी स्पॉट किया गया। तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान और शमिता शेट्टी को आप देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान जमकर डांस किया। राज कुंद्रा ने भी उनका बखूबी साथ दिया। विसर्जन के दौरान शिल्पा ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी तो वहीं राज कुंद्रा ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था। दोनों ने साथ में भगवान गणेश की आरती की।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
ढोल नगाड़ों की थाप पर शिल्पा शेट्टी ने ठुमके लगाए। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसमें वो गणपति का जश्न मनाती दिख रही हैं। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि शिल्पा ने इस दौरान खुलकर इंजॉय किया। शिल्पा शेट्टी ने जिस धूमधाम से गणपति से स्वागत किया था उतने ही जश्न के साथ उनका विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
बॉलीवुड में केवल शिल्पा शेट्टी ही नहीं बल्कि कई और सेलिब्रिटीज ने भी गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया। इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता के घर भी इस बार गणपति की मूर्ति की स्थापना की गई। जहां बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज गणपति के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें