फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश राज बोले- अर्थव्यवस्था ICU में है, हम किससे सवाल करें- नेहरू से या टीपू सुल्तान से?

Sat, 30 Nov 2019 01:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश राज - फोटो : social media

अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने मोदी सरकार पर गिरती अर्थव्यस्था को लेकर हमला बोला है। उनका ट्वीट वायरल हो रहा है। शुक्रवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक लगातार ये छठी तिमाही है जब जीडीपी के बढ़ने की दर में गिरावट आई है। सबसे चिंताजनक खबर ये है कि इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6.7% से गिरकर सिर्फ आधा परसेंट यानी केवल 4.5 फीसदी रह गई है।

विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
इसी को लेकर प्रकाश राज ने मोदी सरकार से सवाल किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा है- 'अर्थव्यवस्था आईसीयू में है। विकास और विश्वास इन्क्यूबेटर में है। हम किससे सवाल पूछें.... नेहरू से या टीपू सुल्तान से... बस पूछ रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
प्रकाश राज ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बोल रही हैं वहीं उनके पीछे बैठे मंत्री सो रहे हैं। बता दें कि वित्त मंत्री देश की अर्थव्यवस्था की दशा पर राज्यसभा में हो रही चर्चा में बोल रहीं थीं तभी केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और उनकी बाईं ओर बैठे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सदन में बैठकर झपकी लेते दिखे, जबकि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर जम्हाई ले रहे थे। ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

4 of 5
चुनाव प्रचार के दौरान आतिशी संग प्रकाश राज व मनीष सिसोदिया
प्रकाश राज पहले भी मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए ट्वीट भी किया था। प्रकाश राज ने 2019 के आम चुनावों में सेंट्रल बेंगलुरु सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। इस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा था- 'मेरे गाल पर जोरदार तमाचा...और भी ट्रोल, बेइज्जती, और गालियां आई हैं, फिर भी मैं अपने स्टैंड पर खड़ा रहूंगा, सेक्युलर भारत के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी, एक कठिन सफर अब शुरू हो चुका है, उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया, जय हिंद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने 'बिसिलु कुदुरे' नामक टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'कांचीवरम' में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉलीवुड में प्रकाश राज को 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें