फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जय गंगाजल' के बाद प्रकाश झा ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, 3 साल बाद होगी 'परीक्षा'

Fri, 07 Dec 2018 10:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prakash jha - फोटो : file photo
साल 2015 में आई फिल्म जय गंगाजल के बाद तमाम अटकलों के बीच प्रतिष्ठित निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम परीक्षा है। फिल्म में आदिल हुसैन और प्रियंका बोस मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। अपनी फिल्मों में अक्सर बिहार का कथानक रखने वाले झा ने इस बार कहानी बिहार से अलग होकर बने राज्य झारखंड में रखी है। 
विज्ञापन

2 of 5
prakash jha - फोटो : social media
प्रकाश झा इन दिनों फिल्म की शूटिंग राज्य की राजधानी रांची में कर रहे हैं। हालांकि झा ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार बीते कुछ वर्षों में बॉलीवुड सितारों के साथ फिल्में बनाने वाले झा ने इस बार यू-टर्न लेते हुए कम नामचीन एक्टरों और स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि कभी हिंदी के समानांतर सिनेमा के लिए पहचाने जाने वाले झा ने करीब दो दशक पहले बॉलीवुड सितारों के साथ फिल्में बनानी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश झा - फोटो : file photo
माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, नाना पाटेकर, अर्जुन रामपाल और अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ तक उनकी फिल्मों में दिखे हैं। मगर प्रकाश झा ने परीक्षा के साथ अपने पुराने अंदाज की तरफ लौटने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार परीक्षा छोटे शहरों में गरीब परिवारों को शिक्षा हासिल करने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में बात करती नजर आएगी। 

4 of 5
prakash jha and ajay devgan - फोटो : file photo
बीते कुछ महीनों में झा के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की चर्चाएं थीं। कभी कहा गया कि वह अजय देवगन के साथ फिल्म शुरू कर रहे हैं तो कभी कहा गया कि राजनीति-2 बना रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई कि झा प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म के निर्माता विनय सिन्हा और प्रीति सिन्हा थे। परंतु डॉ सिंह के परिजनों ने बायोपिक पर आपत्ति की और यह विवादों में उलझ गई। ऐसे में प्रकाश झा ने अपने बैनर तले परीक्षा बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prakash Jha - फोटो : file photo
आपको बात दें कि प्रकाश झा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ साल 2015 में फिल्म जय गंगाजल लेकर आए थे। दर्शकों ने फिल्म में प्रियंका के पुलिस किरदार को काफी पसंद किया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के मामले में कुछ खास कमा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें