फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद कुमार के बाद बिहार की एक और शख्सियत पर बनेगी बॉलीवुड फिल्म, प्रकाश झा ने किया ऐलान

Sat, 28 Jul 2018 05:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Prakash Jha
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर प्रकाश झा बिहार के मशहूर गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, ' डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार के उत्कृष्ट गणितज्ञ हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। उनकी जिंदगी बहुत प्रेरणादायी है। मैं उनकी बायोपिक का निर्देशन करने जा रहा हूं।'
विज्ञापन

2 of 4
Dr Vashishtha Narayan Singh
फिल्म के सह- निर्माता विनय सिन्हा ने कहा कि वह काफी वक्त से डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उनकी कहानी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और अब हम उनकी बायोपिक का निर्माण करने जा रहे हैं। मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं। '
विज्ञापन

3 of 4
प्रकाश झा
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक का निर्माण प्रीति सिन्हा और विनय सिन्हा करेंगे। वहीं नम्रता और अमोद सिन्हा इसके सह निर्माता होंगे। फिल्म के लीड किरदार का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। गौरतलब है कि प्रकाश झा ने इस बायोपिक की घोषणा उस वक्त की है जब बिहार की अन्य मशहूर हस्ती 'सुपर-30' के संस्थापक आनंद कुमार की बायोपिक का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

4 of 4
super 30
आनंद कुमार की बायोपिक का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। वहीं अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला मिलकर मिलकर फिल्म प्रोड्यूज कर हैं। फिल्म का नाम 'सुपर-30' है और ऋतिक रोशन इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें