फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द: छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे प्राचीन चौहान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बताऊंगा सच्ची कहानी

Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
‘कसौटी जिंदगी के’ फेम एक्टर प्राचीन चौहान को छेड़छाड़ के आरोप में 3 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। एक्टर की गिरफ्तारी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, राहत की बात ये है कि प्राचीन चौहान को उसी दिन बेल मिल गई थी। एक्टर को मुंबई की मलाड ईस्ट पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। प्राचीन पर आरोप है कि उन्होंने 22 साल की लड़की, जो की इंडस्ट्री से ही ताल्लुक रखती हैं, उनके साथ नशे की हालत में छेड़छाड़ की। जिसके बाद लड़की ने प्राचीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी और एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस पूरे मामले में एक्टर प्राचीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

प्राचीन चौहन ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता, मैं पूरी तरह टूट गया हूं। कुछ भी बोलने या बयान देने से पहले मैं अपने वकील से इस बारे में बात करूंगा। फिलहाल के लिए मैं बस इतना कह सकता हूं कि ये झूठा केस है, सच्ची कहानी मैं जल्दी सबके सामने लाऊंगा अपने आधिकारिक बयान के साथ।'
विज्ञापन

2 of 5
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे कहा, 'जब मुझे इस मामले पर पूरी स्पष्टता हो जाएगी, तब मैं बताऊंगा कि सच्ची कहानी क्या है।' बता दें, प्राचीन को आईपीसी की धारा 354 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि प्राचीन चौहान को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
प्राचीन चौहान ने टीवी में डेब्यू स्टार प्लस के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की से की थी, शो में वह सुब्रतो बसु का किरदार निभाते थे। इसके साथ ही उन्होंने 'कुछ झुकी पालके', 'सिंदूर तेरे नाम का सात फेरे' और कलर्स पर आने वाले शे मात-पिता के चरणों में स्वर्ग में भी किरदार निभाया है।

4 of 5
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
प्राचीन यूट्यूब पर 'शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग (SIT)' वेब सीरीज 'प्यार का पंच' में छवि मित्तल और पूजा गौरके साथ काम कर रहे है। उनकी अभिमन्यु की भूमिका दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अभी तक प्राचीन के करीबी दोस्तों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, प्राचीन चौहान के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार सपोर्ट कर रहे थे। सभी का कहना था कि उन्हें फंसाया जा रहा है। प्राचीन अब अपने घर में हैं और वो अपने वकील से केस के बारे में बात कर रहे हैं और उसके बाद ही कुछ बताएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें