अपनी नई फिल्म ‘पठान’ के प्रचार में व्यस्त निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की हाल के दिनों में ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास संग हुई मुलाकातों के बारे में जो जानकारी छन छनकर बाहर आ रही है, उसके मुताबिक अभिनेता प्रभास जल्द ही एक और बहुभाषी फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। सिद्धार्थ की योजना ये फिल्म ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ बन रही अपनी फिल्म ‘फाइटर’ के तुरंत बाद शुरू करने की है। प्रभास अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर भी हाल फिलहाल काफी चर्चा में रहे हैं।