फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रातों से क्यों चैन से सो नहीं पा रहे थे असली बाहुबली? असली वजह अब पता चली

Fri, 23 Aug 2019 12:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' देने के बाद अब प्रभास की अगली मूवी 'साहो' रिलीज के लिए तैयार है । फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी । दोनों मिलकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । इस फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, प्रभास पर दबाव बढ़ता जा रहा है । 
विज्ञापन

2 of 6
saaho - फोटो : amar ujala
बाहुबली' जैसी फिल्म के बाद 'साहो' से दर्शकों ने बहुत उम्मीदें लगा रखी हैं । हाल ही में प्रभास ने 'साहो' के बारे में बात करते हुए बताया कि एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी 'बाहुबली' को कभी नहीं भुलाया जा सकता । वो कहते हैं, 'साहो' ने मेरे मानसिक तनाव को बढ़ा दिया है ।'
विज्ञापन

3 of 6
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
'मुझे डायरेक्टर या फिल्म की स्क्रिप्ट पर कोई संदेह नहीं है । लेकिन जो भार राजामौली ने मेरे ऊपर डाल दिया है, उससे दबाव बढ़ता है । ना जाने कितने फैंस हैं, जिनका प्यार मेरे लिए बढ़ गया है । इसलिए दबाव तो होता ही है । ये डराता भी है । साहो को लेकर मेरा तनाव इतना बढ़ गया कि मैं कई रातों तक सो नहीं पाया हूं।'

क्या साहो के लिए श्रद्धा कपूर ने ली 7 करोड़ की फीस? सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

4 of 6
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं तनाव के कारण कई रातों तक नहीं हो पाया । जब भी मैं घर से बाहर निकलता हूं तो लगता है कि मैं सपने में जी रहा हूं । लोग मुझे पहचानते हैं । इससे पहले तक कोई नहीं जानता था । बाहुबली ने मुझे नई पहचान दी है । देश ही नहीं दुनिया भर के लोग अब मुझे पहचानते हैं ।'
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेलर - फोटो : Trailer
'मैं पहले भी कई बार मुंबई आया हूं, तब मुझे कोई नहीं पहचानता था । अब सब मुझे जानते हैं । वो मेरे पास आते हैं । इस पहचान की वजह से कहीं भी आने-जाने की आजादी छिन गई है । एक तेलुगु एक्टर होने के नाते, मैं कहीं भी जा सकता था लेकिन अब जो हो रहा है वो भी खूबसूरत है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saaho
'साहो' की शूटिंग पूरी करने में प्रभास को दो साल लगे । इस बारे में उन्होंने कहा, 'हमें लगा था कि सबकुछ एक साल में पूरा हो जाएगा । लेकिन एक्शन सीन करने में समय ज्यादा लगा । मैं और ज्यादा फिल्में करना चाहता हूं । पिछले 6 साल से मैं काफी धीमे चल रहा हूं । मैं एक फिल्म में करीब एक साल लगाना चाहता हूं ।' बता दें कि 'साहो' को सुजीत ने डायरेक्ट किया है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें