फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री ईशा गुप्ता की कार मुंबई में हादसे का शिकार, एक ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने लिया संज्ञान

Fri, 23 Aug 2019 12:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Esha Gupta - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आई है। मुंबई में एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। इसके साथ ही ईशा ने मुंबई पुलिस से भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

2 of 4
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया और इसकी शिकायत की। ईशा ने एक कार की फोटो शेयर करते बताया कि मुंबई के लीलावती अस्पताल के पास ये हादसा हुआ।
विज्ञापन

3 of 4
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए लिखा- 'मदद की जरूरत है, इस कार ने लीलावती अस्पताल के बाहर मेरी कार को बुरी तरह टक्कर मार दी। मुंबई पुलिस मेरी मदद कीजिए।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Esha Gupta
ईशा की इस शिकायत पर मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और उनके ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि हमने आपकी शिकायत को संज्ञान में लिया है। कृपया मैसेज में इसकी जानकारी दें। इसके बाद ईशा ने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें