फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: प्रभास नहीं 'हनुमान' बने देवदत्त गजानन के दीवाने हुए लोग, जानें क्यों हो रही है अभिनेता की तारीफ

Fri, 07 Oct 2022 12:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देवदत्त गजानन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज से काफी समय पहले ही लोगों के निशाने पर आ गई है। 2 अक्तूबर को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बायकॉट चल रहा है। राम बने प्रभास और रावण के रूप में सैफ अली खान का लुक लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके अलावा भी टीजर में कई तरह की कमियां लोगों ने निकाल दी हैं। इस पूरी ट्रोलिंग के बीच 'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता देवदत्त गजानन को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
देवदत्त गजानन - फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस देख दीवाने हुए लोग
दरअसल, ओम राउत के निर्देशन में बन रही 'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार देवदत्त गजानन निभा रहे हैं और टीजर में उनकी झलक भी देखने को मिली है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर देवदत्त गजानन के कई फिटनेस वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग उनके सिक्स पैक एब्स के दीवाने हो गए हैं। हर कोई उनकी रफ-एंड-टफ बॉडी की तारीफ कर रहा है। 

यह भी पढ़ें:- Saif Ali Khan: 'आदिपुरुष' के विवाद के बीच बोले सैफ अली खान, 'महाभारत' पर आधारित फिल्म में करना चाहते हूं काम


 
विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं देवदत्त गजानन?
'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार निभाने  वाले अभिनेता देवदत्त गजानन बेशक सिनेमा जगत का बड़ा चेहरा नहीं हैं लेकिन फिल्मी दुनिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है, जिसमें  सबसे ज्यादा मराठी भाषा के हैं। वह कई मराठी फिल्में और नाटक में नजर आ चुके हैं। इस इंडस्ट्री में उन्हें टीवी सीरियल 'जय मल्हार' में भगवान खंडोबा के रोल के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें:- Adipurush: टीजर पर विवाद के बीच प्रभास के फैंस ने संभाला मोर्चा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे ये दो हैशटैग
विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
कब आ रही है आदिपुरुष
टीजर रिलीज होने के बाद से ही 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ट्रोलिंग के अलावा, सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बैन करने की मांग उठी है और कई जगह पर फिल्म के विवादित सीन्स हटाने की डिमांड रखी गई है। इस फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान के अलावा, कृति सेनन और सिंह भी अहम रोल में हैं। कृति सेनन 'सीता' के रोल में दिखाई देंगी और सीन 'लक्ष्मण' के रोल में होंगे। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें