बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, फिर भी प्रभास का क्रेज दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ है। इस बात का अंदाजा उनकी फिल्म 'सालार' के टीजर से लगाया जा सकता है। रिलीज होते ही इस फिल्म के टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्म का टीजर बन चुका है। इस टीजर ने प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' और प्रशांत नील की फिल्म 'केजीएफ 2' का रेकॉर्ड तोड़ दिया।