'बाहुबली' से सुपरस्टार बनने वाले साउथ के एक्टर प्रभास आज अपना 40वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं । प्रभास ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी लेकिन अब वो बॉलीवुड प्रेमियों के सुपरहीरो बन चुके हैं। आप चाहे कितने भी बड़े फैन हों लेकिन प्रभास के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन
2 of 9
prabhas
- फोटो : social media
प्रभास के बर्थडे पर हम आपको उनसे जु़ड़ी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। शुरू करते हैं प्रभास के नाम से। प्रभास का असली नाम 'वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपट्टी' है।
विज्ञापन
3 of 9
prabhas
आपको पता होगा कि प्रभास तेलुगु फिल्मों के हीरो हैं। लेकिन वो एक हिंदी फिल्म में भी काम कर चुके हैं जो काफी हिट हुई थी। इस फिल्म का नाम 'एक्सन जैक्सन' है। इस फिल्म से प्रभास ने प्रभु देवा के साथ डेब्यू किया था।
4 of 9
Prabhas
प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे हीरो हैं जिनका वैक्स स्टैच्यू बैंकॉक के मैडम तुसाद में लगा है। यहां आप उन्हें अमरेंद्र बाहुबली के रूप में देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
telugu actor Prabhas
प्रभास एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सूर्यनारायण राजू प्रोड्यूसर हैं। वहीं उनके चाचा कृष्णम राजू एक टॉलीवुड स्टार रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Prabhas
शायद आपको ये बात ना पता हो कि प्रभास कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो अपना करियर होटल इंडस्ट्री में बनाना चाहते थे। ये बात खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी। खाने के शौकीन प्रभास की फेवरेट डिश चिकन बिरयानी है।
विज्ञापन
7 of 9
प्रभास
- फोटो : SOCIAL MEDIA
प्रभास हिंदी फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और '3 ईडियट्स' 20 बार देखी है। प्रभास राजकुमार हिरानी के भी फैन हैं।
8 of 9
prabhas
जब प्रभास फिल्म 'बाहुबली' की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने चार साल तक कोई फिल्म साइन नहीं की थी। इसी वजह से उनके पास पैसे नहीं बचे थे।
'बाहुबली' में अपनी विशालकाय बॉडी बनाने के लिए प्रभास ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने अपना वजन 30 किलो बढ़ा लिया था। चार साल तक यह लुक मेंटेन करने के लिए उन्होंने खूब चिकन और अंडे खाए थे।