साउथ सुपरस्टार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन फिल्म 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित मास एक्शन 'सलार' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। सिनेमाघरों में लगभग 28 दिनों तक चलने के बाद अब बड़े पर्दे पर फिल्म की यात्रा समाप्त हो रही है और फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।