फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar On OTT: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'सलार', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं प्रभास की फिल्म

Fri, 19 Jan 2024 01:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन फिल्म 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित मास एक्शन 'सलार' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। सिनेमाघरों में लगभग 28 दिनों तक चलने के बाद अब बड़े पर्दे पर फिल्म की यात्रा समाप्त हो रही है और फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
अब घर बैठे दर्शक भी प्रभास की 'सलार' देख सकते हैं। 'सलार' कल यानी 20 जनवरी, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार, 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्म कल, 20 जनवरी को स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में उपलब्ध होगी। निर्माताओं ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि फिल्म ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होगी या नहीं।
Main Atal Hoon: 'हमारे पास तो इतने स्टार ही नहीं, जो इस फिल्म को दिए जा सकें', 'मैं अटल हूं' के कायल हुए दर्शक
विज्ञापन

3 of 5
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के बाद से फिल्म को प्रशंसकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं और यह 2023 में एक ब्लॉकबस्टर बन गई है, क्योंकि यह अपने व्यावसायिक प्रदर्शन में सफल रही है। फिल्म के पहले भाग के बाद अब फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग 'सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्व' की योजना बनाई है। फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू होने वाली है और इसे 2025 में रिलीज करने की योजना है।
Shaitaan: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की 'शैतान', अभिनेता ने साझा किया फिल्म का पहला पोस्टर

4 of 5
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
'सलार' में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, टीनू आनंद, बॉबी सिम्हा, देवराज, जॉन विजय और श्रिया रेड्डी सहित अन्य कलाकार हैं। फिल्म के कलाकारों और क्रू ने हाल ही में अपनी सफलता का जश्न मनाया और अखिल अक्किनेनी ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अखिल अक्किनेनी की उपस्थिति ने इस बात को लेकर चर्चा पैदा कर दी कि क्या वह फिल्म के 'भाग 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Teja Sajja: 'हनुमान' की शूटिंग के दौरान एक आंख खोने वाले थे तेजा सज्जा, इस हादसे के बाद अभिनेता ने कराई सर्जरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें प्रभास की आने वाली फिल्म के बारे में तो वे अगली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे। फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण , दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Kirti Sanon: शाहिद कपूर ने बताया कृति सेनन के नाम का सही उच्चारण, मंच पर दिखा अभिनेता का मजाकिया अंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें