फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से स्नैपचैट पर भड़कीं मशहूर पॉपस्टार रिहाना, फैन्स से कहा, 'डिलीट कर दो यह ऐप'

Fri, 16 Mar 2018 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rihanna
पॉपस्टार रिहाना ने सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट का ब्वॉयकॉट कर दिया है। उन्होंने अपने फैन्स से भी अपील की है कि वे इसे डिलीट कर दें। जैसे ही गुरुवार को उन्होंने फैन्स से यह आग्रह किया, शेयर मार्केट में कंपनी को 4.7 फीसदी तक का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Rihanna
दरअसल, रिहाना स्नैपचैट के एक ऑनलाइन गेम से खफा हैं। 'वुड यू रैदर' नाम के इस वीडियो गेम में लोगों से पूछा गया कि वह किसे थप्पड़ मारना चाहेंगे- रिहाना या उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन को? कंपनी की इस हरकत पर भड़कीं पॉपस्टार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'स्नैपचैट मुझे पता है कि आप जानते हैं कि आप मेरे फेवरेट ऐप नहीं हैं! मगर मैं यह नहीं समझ पा रही कि इस करतूत से आप साबित क्या करना चाहते हैं!''
विज्ञापन

3 of 5
Rihanna
इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में रिहाना ने कंपनी पर घरेलू हिंसा पीड़ितों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'बात मेरी निजी भावना की नहीं है...लेकिन वे तमाम महिलाएं, बच्चे और पुरुष जो घरेलू हिंसा के पीड़ित हैं, खासकर जो अभी तक इससे उबर नहीं पाए, उनका मजाक उड़ाया गया है। स्नैपचैट को शर्म आनी चाहिए।' रिहाना की नाराजगी जताने के बाद कंपनी ने माफी मांगते हुए उस गेम को अपने ऐप से हटा लिया है। 

4 of 5
Rihanna
क्यों जुड़ा रिहाना और क्रिस ब्राउन का नाम
साल 2009 में गायक क्रिस ब्राउन को रिहाना को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रिहाना अपने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा कर चुकी हैं कि उनके पिता भी उनकी मां को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rihanna
रिहाना के फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर स्नैपचैट की आलोचना की है-



बता दें कि फरवरी में स्नैपचैट को करीब 1.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था जब काइली जेनर ने ट्वीट किया कि उन्हें ऐप की री-डिजाइनिंग पसंद नहीं आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें