फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो में फीमेल जज ने मेल कंटेस्टेंट को सरेआम किया KISS तो शर्मसार हो गए लोग

Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिछले कुछ समय से रियलिटी शो के कुछ ऐसे किस्से लोगों के सामने आ रहे हैं जिनके चलते इन शो में जाने के बारे में लोग बार-बार सोच रहे हैं। कुछ समय पहले टीवी के एक सिंगिंग रियलिटी शो में बॉलीवुड सिंगर पापोन पर एक लड़की को जबरन किस करने का आरोप लग चुका है और अब अमेरिका में भी कुछ ऐसी ही हरकत सामने आई है। हालांकि इस बार फीमेल सिंगर ने मेल कंटेस्टेंट को स्टेज पर किस किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
हाल ही में अमेरिकन आइडल की जज गायिका कैटी पेरी ने शो के दौरान एक टीनेज लड़के को सरेआम kiss कर लिया। कैटी पेरी के किस करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से लोगों के बीच वायरल हो रहा है। लोग कैटी पेरी की इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। देखें वीडियो-

विज्ञापन

3 of 6
खबर है कि अमेरिकन आइडल के लिए ऑडिशन देने आए 19 वर्षीय बेंजामिन ग्लेज ने शो के दौरान तीन जजों लियोनेल रिची, ल्यूक ब्रायन और कैटी पेरी को बताया कि उसने कभी किसी को kiss नहीं किया है। यह सुनकर पेरी ने उसे अपने पास बुलाया और उसके गाल पर लगातार किस करने के बाद होठों पर kiss कर लिया।

4 of 6
पेरी की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- कल्पना कीजिए कि एक 33 साल का पुरुष कलाकार 19 साल की ऑडिशन देने आई लड़की को कैटी पेरी की तरह kiss कर लेता तो यह हम सभी को कितना प्यारा लगता!'
विज्ञापन

5 of 6
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है- वीडियो देखकर लग रहा है कि कैटी पेरी ने लड़के को जबरन kiss किया है। यदि ऐसी हरकत किसी मेल सेलिब्रिटी ने किसी लड़की के साथ की होती तो क्या होता?' लोग जमकर उनका मजाक बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौरतलब है कि कुछ समय पहले इंडियन टेलीविजन के एक सिंगिंग रियलिटी शो में सिंगर पापोन पर एक लड़की को जबरन किस करने का आरोप लग चुका है। पापोन का बच्ची को किस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद पापोन ने शो छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें