पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey
पूनम ने कहा कि उस समय मैं एक आउटसाइडर थी और एक्ट्रेस नहीं थी। ऐसे में आउटसाइडर के लिए सुर्खियों में आना बेहद कठिन होता है। पूनम ने बताया कि उस समय मुझसे कहा गया था कि तुम लोगों का ध्यान आकर्षित करो, तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। एक इंटरव्यू के दौरान पूनम ने बताया कि लोग मुझे ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं, जो बोल्ड एक्ट करती है और विवादों से घिरी रहती है। अब इस शो के जरिए लोग असली पूनम को जानेंगे।