ललिता पवार
- फोटो : Social Media
महज 9 साल की उम्र में ही ललिता ने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। ललिता पवार अपने जमाने में बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। हर तरफ उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगे थे। लेकिन हादसे के बाद उन्हें फिल्मों में हीरोइन का रोल नहीं मिला। हालांकि, ललिता ने केरैक्टर रोल्स से जबरदस्त वापसी की। ललिता पवार की कुछ चर्चित फिल्मों में अनाड़ी, परछाईं, श्री 420 मिस्टर एंड मिसेज 55 आदि शामिल हैं।