अपनी
बोल्ड तस्वीरों, फोटो और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली
पूनम पांडे ने दो साल पहले एक अपना ऐप लॉन्च किया। ऐप में उन्होंने ऐसी तस्वीरें और
वीडियो डाले कि गूगल ने उसे आपत्तिजनक माना।
इसके चलते गूगल ने पूनम का ऐप बैन कर दिया। पूनम ने इस ऐप को बनवाने में काफी पैसा और समय इनवेस्ट किया था। लेकिन ऐप बैन होने के बाद पूनम और उनके फैंस काफी परेशान हैं। अपना दुख उन्होंने ट्विटर पर जाहिर किया। उन्होंने पहले कहा कि मेरे फैंस को ऐप डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है।
इसके थोड़ी देर बाद पूनम ने बताया कि उनके ऐप को गूगल ने बैन कर दिया है। तब पूनम ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें नहीं समझ आ रहा है कि आखिर उनके ऐप को क्यों बैन कर दिया गया है। आइए जानें पूनम पांडे की वो छह कॉन्ट्रोवर्सी जो आप कभी नहीं भूल पाएंगे।