फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिका शेरावत की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स ने कर दिया ऐसा काम, गुस्से से भर गए लोग, तस्वीरें...

Wed, 10 Apr 2019 06:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में हो रही अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की आने वाली फिल्म ‘तुम्हारी प्यारी सरिता’ की शूटिंग के दौरान वहां क्रू मेंबर्स ने ऐसा काम कर दिया कि वहां आने-जाने वाले लोग गुस्से से भर गए।
विज्ञापन

2 of 5
शूटिंग के बाद सड़क पर पड़े जूठे पत्तल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शूटिंग के बाद सभी स्थानीय कलाकारों, फिल्म से जुड़े सदस्यों के लिए दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई थी। दोपहर में भोजन करने के बाद लोग जूठे पत्तल और लंच पैकेट का कूड़ा गंगा लाइन के किनारे ही फेंक गए। 
विज्ञापन

3 of 5
शूटिंग के बाद सड़क पर पड़े जूठे पत्तल - फोटो : अमर उजाला
इससे न सिर्फ वहां आने-जाने वाले लोगों को यह दृश्य देखने में असहजता हुई, बल्कि लोगों को गुस्सा भी आया कि शूटिंग के लिए आए लोगों ने गंगा किनारे गंदगी फैला दी है। वहीं, प्रधानमंत्री की ओर से पूरे देश में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लगा रहे हैं। 

4 of 5
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला
उधर, शूटिंग के समय प्रशंसक अभिनेत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे, लेकिन कड़ी सुरक्षा होने के कारण प्रशंसकों को निराश होना पड़ा। इस दौरान अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, अभिनेता रजत कपूर, अभिनेत्री सुप्रिया पर गीत के सीन फिल्माएं गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शूटिंग के दौरान अमर उजाला पढ़ते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान होली के रंग से रंगे कलाकारों ने जबरदस्त ठुमके लगाए। उनके पीछे कई स्थानीय कलाकार भी शामिल थे। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शूटिंग को पहुंचे फिल्म अभिनेता रजत कपूर शूट से पूर्व अमर उजाला समाचार पत्र की खबरों को पढ़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें