फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: 'पुनर्जन्म मुबारक हो! 'पब्लिसिटी के लिए ऐसी हरकत अच्छी नहीं', बोले कॉमेडियन सुनील पाल

Sat, 03 Feb 2024 12:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूनम पांडे ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपनी जीवित होने की जानकारी दे रही हैं और कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन
पूनम पांडे, सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पूनम पांडे जिंदा हैं और सही-सलामत हैं। शुक्रवार को अपने निधन की खबर वायरल होने के बाद आज शनिवार को अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा कर सच उजागर किया है। इस मालमे में कॉमेडियन सुनील पाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खुशी है कि वे जिंदा हैं। उन्हें पुनर्जन्म मुबारक हो, लेकिन पब्लिसिटी के लिए ऐसा करना सही नहीं है।

विज्ञापन


खबर सुनकर खुश हुए सुनील पाल
सुनील पाल ने कहा, 'दोस्तों पूनम पांडे जिंदा हैं, ये सुनकर बहुत खुशी हुई। अच्छा लगा। मालिक उन्हें लंबी जिंदगी दें। मगर, इस तरह का प्रचार सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए करना बहुत लोगों को अच्छा भी लग रहा है और बहुत लोगों को खराब भी। क्या कह सकते हैं'?
January Box Office Report: ‘मेरी क्रिसमस’ ‘मैं अटल हूं’ फ्लॉप, ‘फाइटर’ का संघर्ष जारी, दर्शक बोले जय ‘हनुमान’
विज्ञापन


कॉमेडियन ने दी पूनम को ये सलाह
सुनील पाल ने आगे कहा कि, 'हमारे देश की जनता जो प्रतिक्रिया देगी वो देगी, लेकिन फिलहाल ये सुनकर काफी खुशी हुई कि पूनम पांडे जिंदा हैं और अच्छे मूड में हैं। खुश रहो और हो सके तो कभी ऐसी अफवाह फैलाने की न कोशिश करो न किसी को राय दो। इससे बुरा असर पड़ता है। थोड़ी सी पब्लिसिटी और अटेंशन के लिए ऐसी हरकत करना मुझे अच्छा नहीं लगा। बाकी तुम खुश रहो। अच्छा है। पुनर्जन्म मुबारक हो'।
विज्ञापन

Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज को थी बेटी की चाहत, डिलीवरी से पहले सोच रखे थे कई नाम, अभिनेत्री का खुलासा

पूनम ने साझा किया वीडियो
पूनम पांडे ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपनी जीवित होने की जानकारी दे रही हैं और कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने की बात कह रही हैं। पूनम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं। मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर दावा नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें