फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey ALIVE: जिंदा है, मौत का तमाशा करने वाली पूनम पांडे, 24 घंटे के पीआर तमाशे की खुल ही गई पोल

Sat, 03 Feb 2024 12:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन नहीं हुआ है। उनकी निधन की खबरें झूठी थीं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी है। अपनी मौत का तमाशा करने वाली अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। अभिनेत्री की पोल अब खुल चुकी है और इसके साथ ही उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें नफरत झेलनी पड़ रही है। इस भद्दे मजाक के लिए यूजर्स और सितारे उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपनी जीवित होने की जानकारी दे रही हैं और कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने की बात कह रही हैं। पूनम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं। मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर दावा नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है।'
Poonam Pandey: पूनम पांडे का कानपुर से नहीं कोई नाता, पुलिस की जांच में हुई इस बात की पुष्टि
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ' मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। क्या किया जा सकता है, इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें।'

Poonam Pandey Mystery: पूनम पांडे की मौत की खबर से सदमे में एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे, बोले- यह सच नहीं हो सकता

4 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
इससे पहले अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की खबर देने वाली एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई है। पोस्ट में लिखा था, 'आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।'
Akshay Kumar: गायकी से फैंस के दिल जीतने की तैयारी में अक्षय कुमार, 'शंभू' गाने की पहली झलक आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
पोस्ट सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस के लिए उनकी इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। तमाम फैंस और सितारे उनकी मौत की खबर को सच मानकर दुख जता रहे थे तो तो कई लोग यह दावा कर रहे थे कि ये खबरें झूठी हैं, पूनम जीवित हैं और यह किसी प्रचार का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, यह अटकलें अब सच साबित हुईं कि पूनम ने ही अपनी मौत का तमाशा किया था। वहीं अब इस कारनामे के लिए अभिनेत्री को खूब ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि गलत खबर फैलाने के मामले में पूनम के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने की मांग हो रही है।
Akshay Kumar: रश्मिका मंदाना सहित कई सितारों के बाद अब अक्षय कुमार डीपफेक का शिकार, साइबर सेल ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें