फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: पूनम पांडे को न्यूड फोटोशूट कराना पड़ा भारी, दाखिल हुई चार्जशीट

Tue, 31 May 2022 03:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
लॉकअप के बाद एक बार फिर पूनम पांडे सुर्खियों में आ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानी-मानी अभिनेत्री पूनम पांडे और उनके एक्स हस्बैंक सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। गोवा के काणकोण पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई चार्जशीट में कहा गया है कि अभिनेत्री ने दो साल पहले यानी 2020 में गोवा के चपाेली डैम के पास न्यूड फोटोशूट कराया था।
विज्ञापन

2 of 4
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
क्या है पूरा मामला?
दरसअल, दो साल जब पूनम पांडे अपने एक्स हस्बैंड सैम बॉम्बे के साथ गोवा वेकेशन के लिए गई थीं, तब उनके फोटोशूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस  वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर पूनम पांडे और उनके एक्स हस्बैंड के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कराई थी। शिकायत में अभिनेत्री पब्लिक प्लेस पर गलत तरीके से घूमने, वल्गर वीडियोग्राफी बनाने, डांस और गाना गाने का आरोप लगाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
क्यों न्यूड वीडियो शूट करवा रही थीं पूनम पांडे?
बात दें कि पूनम पांडे अपना एक प्राइवेट एप चलाती हैं, जिसमें अभिनेत्री अपनी न्यूड वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि वह गोवा में न्यूड वीडियो शूट कर रही थीं। गौरतलब है कि पूनम पांडे पहले से ही टॉपलेस होने की वजह से विवादों में घिर चुकी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे पर विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धारा 447 (आपराधिक अतिचार), 292, 293 (अश्लीलता) और 294 (सार्वजनिक स्थान पर किसी भी अश्लील गीत या शब्दों का उच्चारण) तहत आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें