राधे श्याम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुपरहीरो फिल्म से डेब्यू
13 अक्तूबर 1990 को मुंबई में जन्मी पूजा हेगड़े को बड़े परदे पर उतरे 10 साल अगस्त में पूरे हो जाएंगे। तमिल सुपरहीरो फिल्म ‘मुगामूडी’ से अपना करियर शुरू करने वाली पूजा हेगड़े दक्षिण में कई सुपरहिट फिल्मों मे हीरोइन रही हैं। लेकिन, हिंदी सिनेमा में अपना नाम बनाने की उनकी कोशिशें लगातार नाकाम ही होती रही हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘राधे श्याम’ देखने वाले दर्शकों का मानना रहा कि पूजा हेगड़े परदे पर खूबसूरत दिखने के लिए तो बिल्कुल परफेक्ट हैं, लेकिन उनसे भावानात्मक दृश्यों में अभिनय हो नहीं पाता। इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी भी पूजा हेगड़े के अभिनय को ही माना गया। उनके भाव विहीन चेहरे के चलते प्रभास और उनके बीच रोमांटिक जुगलबंदी फिल्म में जमी ही नहीं।