फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde: ऋतिक की पहली पसंद नहीं थी साउथ में अपना सिक्का जमा चुकीं पूजा, इस शख्स ने दिलाई थी 'मोहनजोदड़ो'

Thu, 13 Oct 2022 08:25 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपर हॉट अभिनेत्री पूजा हेगड़े न केवल साउथ में बल्कि बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री आज यानी 13 अक्तूबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा का जन्म  13 अक्टूबर 1990 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साउथ की कई सुपर हिट फिल्मों में भी काम किया है, जिसके दम पर उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बेशक पूजा का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन अभिनेत्री का परिवार कर्नाटक के उडुपी जिले से संबंधित था। पूजा को अपने कॉलेज के दिनों से फैशन और मॉडलिंग का शौक था, जिसके कारण वह अक्सर फैशन शोज और डांस शोज में हिस्सा लेती रहती थीं। बचपन से फैशन और डांसिंग की तरफ झुकाव होने कारण पूजा को पता था कि उन्हें आगे जाकर क्या करना है। पूजा के यही शौक उन्हें फिल्मों की रंगीन दुनिया में लेकर आए, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 
विज्ञापन

2 of 4
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली पूजा हेगड़े ने साल 2009 में मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। लेकिन वह  कॉम्पिटिशन के शुरुआती दौर में ही इससे एलिमिनेट हो गई थीं। हालांकि पूजा ने हार नहीं मानी और अगले साल 2010 में इसमें फिर से हिस्सा लिया। इस बार पूजा ने सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया था। ब्यूटी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के बाद पूजा हेगड़े ने साल 2012 में साउथ की फिल्मों में कदम रखा थी। अभिनेत्री की पहली फिल्म 'मूगामूडी', जिसमें उनके साथ जीवा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, जिसके बाद पूजा ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बना ली थी। इसी फिल्म के बाद से वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन गईं और दूसरी ही फिल्म में उन्होंने नागा चैतन्य के साथ स्क्रीन साझा की। इसके बाद पूजा हेगड़े ने कई तमिल- तेलुगू फिल्मों में काम किया।

Ranveer Singh: रणवीर ने बिग बी को समर्पित किया अपना लोकमत महाराष्ट्रीयन अवॉर्ड, बोले- उनके जैसा बनना मेरा सपना
विज्ञापन

3 of 4
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ में अपना सिक्का जमाने के बाद पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2016 में अभिनेत्री के हाथ 'मोहनजोदड़ो' के रूप में एक बड़ी सफलता हाथ लगी। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में उन्हें ऋतिक रोशन के अपोजिट कास्ट किया गया था। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि पूजा हेगड़े ना तो ऋतिक रोशन को फिल्म के लिए पसंद थी और न ही फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की। दरअसल, पूजा हेगड़े को आशुतोष की पत्नी के पसंद किया था। उन्होंने पूजा हेगड़े को रणबीर कपूर के साथ एक एड में देखा था, जिसके बाद उन्होंने अपने पति से पूजा को अगली फिल्म में कास्ट करने के लिए कहा था। लेकिन ऋतिक के साथ उनकी जोड़ी और फिल्म की कहानी दोनों ही दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। 'मोहनजोदड़ो' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी, इसी वजह से बॉलीवुड में पूजा हेगड़े का डेब्यू फीका रहा था। 

GoodBye Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही ‘गुडबाय’, छठे दिन किया महज इतना कारोबार
विज्ञापन

4 of 4
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
ऋतिक के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद पूजा हेगड़े अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-4 में नजर आई थीं। बहुत सी फिल्मों में काम करने के बावजूद भी पूजा इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा पाई। आखिरी बार पूजा को प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आई थीं। इस फिल्म को लोगों से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।  

Karwa Chauth 2022: रणवीर से आयुष्मान तक, अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें