फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी की एसिड वाली वीडियो पर भड़कीं पूजा भट्ट, बोलीं- इस आदमी को काम पर...

Tue, 19 May 2020 02:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूजा भट्ट और फैजल सिद्दीकी - फोटो : Social Media
बीते कुछ दिनों से टिकटॉक काफी विवादों में रहा है। सोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक वीडियो को लेकर काफी बवाल हो गया। फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार ने अपने अकाउंट से कुछ दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था, आरोप है कि फैजल ने इस वीडियो के जरिए एसिड अटैक को प्रमोट किया है।  
विज्ञापन

2 of 6
पूजा भट्ट - फोटो : ani
फैजल सिद्दीकी के इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट भड़क गई हैं। उन्हें एक ट्वीट करते हुए इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, 'इस धरती पर लोगों के साथ क्या गलत है? यह बहुत खराब है। टिकटॉक इंडिया आप इस तरह के कंटेट की कैसे अनुमति दे सकते हैं। इस आदमी को काम पर लगाए जाने की जरूरत है। और जो महिला इस वीडियो में है, क्या आपको एहसास भी है कि इस तरह की वीडियो का हिस्सा बनकर आप कितना बड़ा नुकसान कर रही हैं?'
 
विज्ञापन

3 of 6
विवादित वीडियो का दृश्य - फोटो : Social Media
क्या है इस वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है फैजल एक ऐसे लड़के की एक्टिंग कर रहे हैं जिसे प्यार में धोखा मिला है। वो लड़की से कहते हैं कि उसने उन्हें दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया। इसके बाद फैजल उस लड़की पर कुछ फेंकते हैं जिसे एसिड समझा जा रहा है। अगले ही सीन में मेकअप के साथ एक लड़की दिखती है जिसे देखने से लगता है कि एसिड की वजह से उसका चेहरा खराब हो गया है।  बबाल होने के बाद फैजल ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।

4 of 6
तजिंदर पाल सिंह बग्गा - फोटो : Social Media
फैजल के इस वीडियो को लेकर भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को की जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह इस मामले को पुलिस और टिकटॉक इंडिया तक लेकर जाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
रेखा शर्मा - फोटो : एएनआई
रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर फैजल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने टिकटॉक इंडिया को भी पत्र लिखकर फैजल को अपने प्लेटफॉर्म से ब्लॉक करने के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैरी मिनाटी और आमिर सिद्दीकी - फोटो : Social Media
बता दें फैजल सिद्दीकी टीम नवाब के सदस्य और आमिर सिद्दीकी के भाई हैं। आमिर ने हाल ही में टिकटॉक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने राय दी कि टिकटॉक यूट्यूब से बेहतर क्यों है। इसके बाद यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने उन्हें रोस्ट किया था। 

आलिया भट्ट ने मुंबई के कोरोना वॉरियर्स को दिया सरप्राइज, डॉक्टर ने कहा शुक्रिया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें