एक्ट्रेस पूजा भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'बॉम्बे बेगम्म' में नजर आई थीं। पूजा भट्ट ने डैडी, सड़क, जुनून, तड़ीपार, बॉर्डर, तमन्ना संग कई बढ़िया फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से 2010 में ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने सड़क 2 के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक किया। हालांकि, यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।