अयोध्या में रामलला के दर पर आदिपुरुष की टीम
- फोटो : अमर उजाला, अयोध्या
रामलला संग खींची तस्वीरें
प्रवेश के लिए बने सरकारी नियमों का उल्लंघन होने के बाद दूसरा नियम रामलला मंदिर में फोन और कैमरे के प्रवेश पर लगी पाबंदी का टूटा। रामलला मंदिर में विराजमान रामलला और उनके तीनों भाइयों के विग्रहों की फोटो खींचने की मनाही है। लेकिन, फिल्म ‘आदिपुरुष’ की टीम ने न सिर्फ यहां अपनी फोटो खिंचाई बल्कि टीम के साथ मौजूद लोगों ने इसे मीडिया के बीच वितरित भी किया। ये पहला मौका रहा जब अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला की मूर्ति की फोटो लोगों ने देखी। इस पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भी आशीर्वाद प्राप्त रहा।