फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-1 Box Office Collection Day 11: हफ्ते के पहले दिन फिर गिरा फिल्म का कारोबार, सोमवार को हुई महज इतनी कमाई

Tue, 11 Oct 2022 01:38 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर सभी को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
1 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर सभी को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन बीच में फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिली थी। हालांकि फिल्म ने वीकएंड का भरपूर फायदा उठाते हुए अपनी कमाई में बढ़ोतरी की थी, जो मंडे टेस्ट में फिल्म एक बार फिर फ्लॉप साबित हुई। हाल ही में सोमवार को हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म के लिए कैसा रहा हफ्ते का पहला दिन-
विज्ञापन

2 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार और रविवार को शानदार कमाई करने वाली पीएस- 1 सोमवार को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई। फिल्म ने वीकएंड पर जहां ताबड़तोड़ कमाई की थी तो वहीं सोमवार को इसके कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पोन्नियिन सेल्वन-1 ने अपनी रिलीज के दूसरे सोमवार यानी यह आवेदन महज 5 करोड़ 10 लाख की कमाई की है।

Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा की कमाई में भारी गिरावट, 11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

 

विज्ञापन

3 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले फिल्म ने शनिवार को 15.45 करोड़ जबकि शनिवार को 15.95 करोड़ की कमाई की थी। हालंकि, सोमवार को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज हुई। वहीं 11वें दिन हुई कमाई के बाद अब फिल्म का कुल कारोबार 221.35 करोड़ पर पहुंच चुका है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Godfather Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'गॉडफादर', सोमवार को कमाई घटकर रह गई महज इतनी

विज्ञापन

4 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो 30 सितंबर को रिलीज हुई पीएस- 1 को मणिरत्नम के निर्देशन में बनाया गया है। चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, विक्रम, रवि, कार्थी, तृषा जैसे सितारों ने काम किया है।

KBC 14: 'केबीसी' के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- यह दिन मैं कभी भूल नहीं सकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें