फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: 'केबीसी' के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- यह दिन मैं कभी भूल नहीं सकता

Mon, 10 Oct 2022 10:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केबीसी 14 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस मंगलवार यानी 11 अक्तूबर को 80 साल के हो जाएंगे। फैंस उनके जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच सोनी टीवी ने भी बिग के जन्मदिन को खास बनाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। बर्थडे वाले दिन केबीसी में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन हॉट सीट पर बैठे नजर आने वाले हैं। इस दौरान जया और अभिषेक बिग बी के बारे में बहुत सी बातें लोगों के साथ साझा करते नजर आएंगे। 
Amitabh Bachchan: 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर रखा था कदम, टेलीविजन पर भी बजा बिग बी का डंका
विज्ञापन

2 of 4
केबीसी 14 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में सोनी टीवी इस एपिसोड से कई क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन वीडियो में अमिताभ मजाक मस्ती के साथ भावुक होते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में अभिषेक पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि कैसे जब वह एक फिल्म के लिए वह स्क्रीनटेस्ट देने गए थे तब उनके पिता ने उनकी नर्वसनेस को कम किया था।
Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा की कमाई में भारी गिरावट, 11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ 
विज्ञापन

3 of 4
केबीसी 14 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा एक वीडियो में जया उनसे पूछती दिख रही हैं कि अगर आपके पास टाइम मशीन होती तो आप कौन से साल में वापस जाना चाहते। अमिताभ जया की बात का जवाब देने के दौरान भावुक हो जाते हैं और रुमाल से अपने आंसू पोछते दिखते हैं। कौन सी बात बताते हुए अमिताभ शो में भावुक हो गए? ऐसा क्या है जो आज तक बिग बी ने किसी को नहीं बताया? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए आपको मंगलवार को केबीसी का एपिसोड देखना पड़ेगा।

Siddhant Chaturvedi: भरी महफिल सिद्धांत ने खोल दी कटरीना की पोल, सुनाया शूटिंग के दौरान चीटिंग का ये किस्सा 
विज्ञापन

4 of 4
केबीसी 14 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के पिता के रोल में हैं। यह एक फैमिली ड्रामा है। उनके अपकिमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो बिग बी जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में अनुपम खेर और बमन ईरानी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे।
Amitabh Bachchan: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें