फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ponniyin Selvan: डबल रोल से पर्दे पर ऐश्वर्या राय की जबरदस्त वापसी, महारानी के लुक में दिखीं बला की खूबसूरत

Wed, 06 Jul 2022 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वह पझुवूर की राजकुमारी नंदिनी की भूमिका निभाएंगी। वहीं, अब इस फिल्म से ऐश्वर्या का फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आ गया है। नंदिनी के अलावा इस फिल्म में ऐश्वर्या मंदाकिनी देवी के किरदार में भी नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'पोन्नियिन सेलवन' में विक्रम का लुक - फोटो : social media
बता दें कि चियान विक्रम और कार्थी के फर्स्ट-लुक पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसे देखने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है। पोन्नियिन सेलवन में विक्रम 'आदित्य करिकालन' और कार्थी 'वंथियाथेवन' की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में पोन्नियिन सेलवन के निर्माताओं ने ऐश्वर्या राय बच्चन का पोस्टर सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा किया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : Social Media
इस पोस्टर के साथ लाइका प्रोडक्शंस ने लिखा, 'प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा होता है! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें! पोन्नियिन सेलवन: भाग एक तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में नंदिनी पेरिया पजुवेत्तरैयार की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। यह किरदार सरथकुमार निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह चोल वंश के पतन की साजिश रचती दिखने वाली हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पोन्नियिन सेलवन निर्देशन मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को फ्लोर तक लाने में उन्हें एक दशक से अधिक का समय लग गया। उन्होंने कई बार फिल्म बनाने की कोशिश की, लेकिन बजट और कास्टिंग की कमी के कारण उनकी योजना कभी भी अमल में नहीं आई। अब जाकर उन्हें पोन्नियिन सेलवन बनाने में कामयाबी मिली है। इस फिल्म में चियान विक्रम, तृषा, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, प्रकाश राज, सरथकुमार, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस पीरियड फिल्म के लिए संगीत एआर रहमान ने दिया है।  पोन्नियिन सेलवन: भाग एक 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें