फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Jung Bahadur: पंजाबी एक्टर राणा जंग बहादुर गिरफ्तार, भगवान वाल्मीकि पर की थी विवादित टिप्पणी

Wed, 06 Jul 2022 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पंजाबी एक्टर राणा जंग बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ अपनी डॉक्युमेंट्री फिल्म के पोस्टर पर माता काली की छवि को धूमिल करने के आरोपों को लेकर लीना मणिमेकलई विवादों में हैं। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पंजाबी अभिनेता राणा जंग बहादुर को लेकर एक खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवान वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी मामले में राणा जंग बहादुर की गिरफ्तारी की गई है। जालंधर पुलिस ने 65 वर्षीय अभिनेता को गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग करके एक समहू की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। एक दिन पहले ही न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की है। जालंधर और होशियारपुर में वाल्मीकि भाईचारे के लगातार विरोध के बाद उन पर नई बारादरी थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

2 of 4
पंजाबी एक्टर राणा जंग बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में कुछ दिन पहले ही वाल्मीकि समुदाय के प्रतिनिधियों ने अकाली दल के नेता चंदन ग्रेवाल के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू से मुलाकात करके राणा जंग बहादुर की गिरफ्तारी की मांग की थी। वाल्मीकि संगठनों ने अभिनेता की 10 जुलाई तक गिरफ्तारी न होने पर 11 जुलाई को जालंधर बंद करने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं, वाल्मीकि समुदाय के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह अभिनेता का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

3 of 4
राणा जंग बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह मामला करीब महीनाभर पुराना है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अभिनेता राणा जंग बहादुर ने भगवान वाल्मीकि को लेकर टिप्पणी की थी। इसका वाल्मीकि संगठनों ने जमकर विरोध किया और एक्टर पर वाल्मीकि के लिए गलत शब्दावली इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। विरोध प्रदर्शन के बाद जालंधर पुलिस ने नई बारादरी थाने में एफाआइआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

4 of 4
पंजाबी एक्टर राणा जंग बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कथित रूप से राणा जंग बहादुर ने अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी थी, लेकिन वाल्मीकि संगठन उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। इसके बाद पुलिस ने अब राणा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें