पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्यार भरे इस गाने की सबसे जानदार चीज इसका म्यूजिक है। अपने सॉफ्ट म्यजिक की वजह से ही यह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है और खूब भा भी रहा है। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस वीडियो पर अभी तक 67 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 'डूबी-डूबी' से पहले मेकर्स फिल्म से 'चोला', 'चोला और कावेरी से मिलन' जैसे गाने रिलीज कर चुके हैं। आपको बता दें मणिरत्नम की यह फिल्म 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनाई गई है। फिल्म की कास्ट, कहानी, ग्राफिक्स और बजट सभी को लेकर खूब चर्चा की जा रही है।