मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' (पीएस 1) 30 सितंबर को दुनियाभर में तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, अब खबर है कि 'पीएस 1' को दर्शक महज 100 रुपये में देख सकेंगे। इसके लिए निर्देशक मणिरत्नम ने मुंबई में मल्टीप्लेक्स चेन से बात की है।