पोन्नियन सेल्वम चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी है। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट, कहानी और ग्राफिक्स को लेकर भी खूब चर्चा की जा रही है। फिल्म में शानदार विजुअल्स और इफेक्टस का भी इस्तेमाल किया गया है और ये काफी बड़े बजच की फिल्म है। लेकिन डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वम रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस फिल्म में एक बड़ी गलती पकड़ी गई है, जिस वजह से कोर्ट ने मेकर्स को नोटिस जारी किया है। फैंस को ऐश्वर्या की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसपर बवाल होता नजर आ रहा है।