दस साल बाद पूरा होने जा रहा है मणिरत्नम का सपना
वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक मणिरत्नम तमिल साहित्यिक उपन्यास 'पोन्नियिन सेलवन' पर फिल्म बनाने में बिजी हैं। बता दें कि यह उनका सपना रहा है जिसे वह 10 साल बाद हकीकत में बदलने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'पोन्नियिन सेलवन' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग 30 सितंबर को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
ऐश्वर्या राय का कमबैक
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, तृषा, कार्थी और जयम रवि मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सरथकुमार, प्रकाश राज, किशोर, पार्थिबन, शोभिता धूलिपाला और ऐश्वर्या लक्ष्मी फिल्म भी इस फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे। वहीं चोल वंश पर आधारित इस अवधि की फिल्म में एआर रहमान का म्यूजिक सुनाई देगा।
रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी मणिरत्नम की फिल्म
कोर्ट ने डायरेक्टर मणिरत्नम और अभिनेता विक्रम को नोटिस जारी किया है। यह फिल्म हिंदुस्तान पर 1500 साल तक राज करने वाले चोल वंश की कहानी पर आधारित है। मेकर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने इसकी कहानी को गलत तरीके से पेश किया है। ऐसे में फिल्म से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की जांच के लिए वकील ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है। वकील सेल्वम का कहना है कि स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए इस बात की जांच की जाएगी कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।