पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला स्टारर फिल्म 'पीएस 1' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को समीक्षकों से लेकर सेलेब्स और दर्शकों से भी शानदार रिव्यू मिला है। जिसका सुखद परिणाम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रूप में देखने को मिल रहा है।