फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS 1: मणिरत्नम ने ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा कृष्णन के बीच खींची नफरत की दीवार! वजह जान लगेगा 440 वॉट का झटका

Thu, 22 Sep 2022 10:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media
सिनेमा जगत को कई बेहतरीन फिल्मों से नवाजने वाले निर्देशक मणिरत्नम के बारे में आज तक आपने सिर्फ अच्छा ही सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतना महान निर्देशक दो सितारों के बीच में नफरत की तलवार खींच सकता है? नहीं न, लेकिन ऐसा हुआ है। मणिरत्नम ने ही ऐसा किया है। यह बात हम नहीं उनकी आगामी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' की अभिनेत्री तृषा का कहना है। जी हां, सुनकर चौंक गए न लेकिन यही सच है मणिरत्नम ने 30 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के सेट पर तृषा कृष्णन और ऐश्वर्या राय बच्चन को दोस्ती करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन मणिरत्नम ने ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता मणिरत्नम की  'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1', 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी के फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें दक्षिण और बॉलीवुड स्टार्स मिलकर काम कर रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर चियान विक्रम, तृषा कृष्णन, कार्थी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। इस मेगा बजट फिल्म को शूट करना कोई मजाक नहीं था इसलिए 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' को शूट करने के लिए मणिरत्नम ने अपने तरीकों का इस्तेमाल किया था। निर्देशक के ऐसे ही एक तरीके को याद करते हुए फिल्म की अभिनेत्री तृषा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि निर्देशक ने उन्हें और ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफ-कैमरा अच्छे दोस्त न बनने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

3 of 4
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, मणिरत्नम के इस सख्त रवैये के पीछे कारण बहुत महत्वपूर्ण है। जहां तृषा फिल्म में राजकुमारी कुंदवई की भूमिका में हैं, वहीं ऐश्वर्या रानी नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। कहानी के अनुसार दोनों किरदार एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं। ऐसे में ऑन-स्क्रीन स्क्रिप्ट की डिमांड के कारण ही मणिरत्नम ने ऑफ-स्क्रीन भी दोनों को दोस्ती न करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

4 of 4
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पीएस 1 के एक प्रमोशनल वीडियो में, तृषा ने फिल्म को शूट करने के दौरान मणिरत्नम की दी गई सलाह के बारे में बताते हुए कहा, 'ऐश के साथ काम करना, मेरा मतलब है कि यह ऐश्वर्या राय और तृषा कृष्णन नहीं है जो वहां हैं। यह नंदिनी और कुंडवई होना चाहिए। यार, तुम लोग दोस्त नहीं हो सकते। यह नंदिनी और कुंडवई है, इसलिए ज्यादा बात मत करो। मैं चाहता हूं कि आप लोगों में मेरे सीन के लिए अपने बर्ताव में थोड़ी सी प्रतिद्वंद्विता लाओ!' आपको बता दें ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा की फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि मणिरत्नम दोनों के बीच में ऑफ-स्क्रीन दुश्मनी स्थापित करने में कहीं न कहीं विफल हो गए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें