फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने ओटीटी की दिल खोलकर की तारीफ, बोलीं- इससे 40 पार हीरोइनों को अच्छे रोल मिल रहे

Thu, 22 Sep 2022 10:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माजा मा' को लेकर चर्चा में हैं। प्राइम वीडियो ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक्ट्रेस इस फिल्म में मां का किरदार अदा करती नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म आगामी 6 अक्तूबर को रिलीज होगी। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान माधुरी दीक्षित ने कहा कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रोजेक्ट्स में काम करते हुए काफी एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने और भी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
विज्ञापन

2 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि माधुरी दीक्षित इससे पहले नेटफ्लिक्स के शो 'द फेम गेम' में नजर आ चुकी हैं। माधुरी दीक्षित ने कहा, 'जब मैंने 'द फेम गेम' में काम किया तो मुझे अहसास हुआ कि मुझे काफी शानदार रोल मिला है। इसमें एक गहराई थी। कई इमोशंस थे। मैं खुशनसीब हूं कि ऐसा रोल मुझे मिला, मैंने इसे काफी एंजॉय किया।' इस दौराम माधुरी दीक्षित ने 'माजा मा' में अपने रोल पर भी बात की।
विज्ञापन

3 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
माधुरी दीक्षित ने कहा कि 'माजा मा' में उनका रोल उनके पहले ओटीटी प्रोजेक्ट्स से बिल्कुल अलग है। माधुरी का कहना है, ' मैंने 'माजा मा' में जो किरदार निभाया है, वह 'द फेम गेम' के रोल से बिल्कुल अलग है।' माधुरी ने कहा, 'फेम गेम में मैंने जो रोल अदा किया, उसमें वो एक बड़ी स्टार थी। इसके अलावा एक मां और परिवार की जिम्मेदारी भी उसके पास थी और उसका एक करियर भी रहा। लेकिन, 'माजा मा' में मेरा किरदार एक आदर्श पत्नी और मां का है। यही उसकी कहानी है।' बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि ओटीटी के आने से उन हीरोइनों को भी अच्छे रोल मिले हैं, जो अपने 40वें साल में हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक के हीरो और हीरोइनों की भूमिकाओं को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि 90 के दशक की हीरोइनें अपने पुरुष समकक्षों के मुकाबले अधिक बेहतर रोल अदा कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने आगे कहा कि ऐसा हमेशा होता है। महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक परिपक्व होती हैं। हालांकि, मैं इसके लिए नायकों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती, क्योंकि जिस तरह की कमर्शियल फिल्में बनती हैं, उसमें म्यूजिक, डांस हर चीज की जरूरत होती है। इसलिए, वे हमेशा ऐसी चीज की तलाश में रहते हैं जो उन्हें युवा बनाए रखे। यह बुरा नहीं है। माधुरी दीक्षित ने कहा, 'मैं जो कर रही हूं या जूही, रवीना या बाकी और भी हीरोइनें जो कर रही हैं, वह शानदार है, क्योंकि हम लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं और पर्दे पर खुद के प्रति सच्चे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें