मणिरत्नम की निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियन सेल्वम' (पीएस 1) इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म में चोल सम्राट राज राजा की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन यह फिल्म विवाद का हिस्सा भी बन गई है। बीते दिनों ही, तमिल सिनेमा के फिल्ममेकर वेत्रिमारन ने अपने बयान में दावा किया था कि राज राजा हिंदू नहीं थे और चोल शासन के दौरान हिंदू धर्म का नाम नहीं था। उनके इस बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। वहीं, इस विवाद पर इतिहासकार एस जयकुमार ने अपना बयान दिया है, जो 'पीएस 1' की शूटिंग के दौरान मणिरत्नम के सलाहकार भी रहे थे।