फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में आई गिरावट, चिरंजीवी को लगा झटका, ऐसा रहा रश्मिका मंदाना की फिल्म का हाल

Sat, 08 Oct 2022 08:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर हिंदी से लेकर तमिल, तेलुगू और कन्नड़ तक की फिल्में धमाल मचा रही हैं। हालांकि, मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वन-1' बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जी हां, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ऐश्वर्या राय की फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर', पीएस-1 को कड़ी टक्कर दे रही है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों के आगे 'विक्रम वेधा', 'कांतारा', 'द घोस्ट' और शुक्रवार को रिलीज हुई 'गुडबाय' कितना कलेक्शन कर रही हैं। 

Mona Singh: एक सीरियल से टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं मोना सिंह, जानें क्यों आमिर खान की मां बनना पड़ गया था भारी

विज्ञापन

2 of 6
गुडबाय रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
गुडबाय
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। हालांकि नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पवियल गुलाटी की यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

Gauri Khan: कमाई में बॉलीवुड हीरोइनों से आगे हैं शाहरुख खान की पत्नी गौरी, कुल संपत्ति देख चकरा जाएगा सिर
विज्ञापन

3 of 6
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियिन सेल्वन-1
विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी 'पोन्नियिन सेल्वन- 1' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। फिल्म ने आठ दिन में कुल 182.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, दूसरे हफ्ते 'पीएस 1' की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। जहां फिल्म ने गुरुवार को महज 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 

Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

4 of 6
गॉडफादर मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गॉडफादर
चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म 'गॉडफादर' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। गुरुवार को 13 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म शुक्रवार को 8.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 41.70 करोड़ हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म हफ्ते के अंत तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। 

Rajshree: जितेंद्र के साथ की थी राजश्री ने करियर की शुरुआत, शादी के बाद कह दिया फिल्मी दुनिया को अलविदा
विज्ञापन

5 of 6
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' ने पहले हफ्ते 58.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 61.27 करोड़ रुपये हो गया है।

श्वेता तिवारी की बेटी ने मचाई सनसनी, बोल्डनेस देख बेकाबू हुए फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पोन्नियिन सेल्वन 1 9 करोड़ रुपये
विक्रम वेधा 2.70 करोड़ रुपये
कांतारा 5.10 करोड़ रुपये
गॉडफादर 8.50 करोड़ रुपये
द घोस्ट 0.95 करोड़ रुपये
गुडबाय 1.20 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें