फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: पुलिस का खुलासा, नाबालिगों से सलमान की हत्या कराने की साजिश रच रहा था लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग

Mon, 03 Jun 2024 08:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : एएनआई
सलमान खान पर हमला करने की साजिश नाकाम करने के बाद पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह ने अभिनेता की हत्या के लिए नाबालिगों को काम पर रखा था। नवी मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अजय कश्यप और एक अन्य आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत पर खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
इस बातचीत के अनुसार आधुनिक हथियारों को चलाने में प्रशिक्षित शार्पशूटर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के आदेश पर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, रायगढ़ और गुजरात में तैनात थे। अधिकारियों ने प्राथमिकी (एफआईआर) का हवाला देते हुए कहा कि शार्पशूटर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को गोल्डी बराड़ ने हमला करने का निर्देश दिया था। इस काम के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को चुना गया था।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
एफआईआर के अनुसार जॉन नाम के शख्स को इस काम को अंजाम देने के लिए वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हमले के बाद गिरोह के सदस्यों को कन्याकुमारी में एकजुट होना था और इसके बाद समुद्री मार्ग से श्रीलंका रवाना होना था। अधिकारियों के मुताबिक वहां से उन्हें दूसरे देशों में भेजने की व्यवस्था की गई थी। कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने उनकी यात्रा का सारा इंतजाम किया था।

4 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan
पुलिस के अनुसार सलमान खान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए  लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गिरोह ने लगभग 60 से 70 सदस्यों को तैनात किया था, ताकि उनके बांद्रा स्थित आवास, पनवेल के फार्महाउस और फिल्म शूटिंग स्थलों की रेकी की जा सके। सलमान की हत्या की साजिश के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद 24 अप्रैल को पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में 17 पहचाने गए आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : ANI
आरोपियों में लॉरेंस बिश्नोई, उसका भाई अनमोल, गिरोह का सदस्य संपत नेहरा, गोल्डी बराड़, अजय कश्यप उर्फ धनंजय टेपसिंग, सुखा शूटर, संदीप बिश्नोई उर्फ गौरव भाटिया, वसीम चीना, डोगर और अन्य शामिल थे। पुलिस ने एफआईआर में अजय कश्यप और पाकिस्तान स्थित डोगर नाम के एक व्यक्ति के बीच हुई वीडियो कॉल की भी जानकारी दी है। एफआईआर के अनुसार कॉल की शुरुआत कश्यप ने एक सदस्य की मौजूदगी में की थी, जो बाद में पुलिस का मुखबिर बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : ANI
इस कॉल में अजय ने कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खाते में 50 प्रतिशत राशि जमा करने के बाद पाकिस्तान से एके-47 सहित हथियार खरीदने पर चर्चा की थी। शेष राशि हथियारों की डिलीवरी के बाद दिए जाने की बात कही गई थी। वीडियो कॉल के दौरान डोगर ने कश्यप को एके-47 सहित अन्य चार-पांच हथियार दिखाए थे। ससमान खान पर हमला करने की साजिश रचने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिफ्तार किया है। 
Godzilla Minus One: भारतीय दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म, ओटीटी पर इन भाषाओं में उठाएं गॉडजिला माइनस वन का लुत्फ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें