फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक की शादी का दिल्ली में भी होगा शाही रिसेप्शन, पीएम मोदी करेंगे शिरकत

Thu, 29 Nov 2018 08:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
priyanka chopra - फोटो : TOI
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में प्रियंका के घरवाले और ससुराल वाले आज जोधपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड की अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में भी एक रिसेप्शन रखेंगी। इस रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे लेकिन पीएमओ से अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। वहीं, कई राजनेताओं के इस रिसेप्शन में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही हैं। दिल्ली में 4 दिसंबर को यह रिसेप्शन होगा..
विज्ञापन

2 of 9
priyanka chopra - फोटो : TN
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए उनके ससुराल वाले जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी विदेशी मंगेतर निक जोनस संग एयरपोर्ट पहुंची थीं जिनका फैंस ने जोरदार स्वागत किया। जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब दिखे। प्रियंका चोपड़ा और निक के साथ सोफी टर्नर और जो जोनस भी दिखाई दिए। बता दें कि अब धीरे-धीरे मेहमान आ रहे हैं आइए देखते हैं कौन-कौन पहुंचा...?
विज्ञापन

3 of 9
priyanka chopra - फोटो : TN
जोधुपर एयरपोर्ट पर टीवी स्टार्स करण कुंद्रा और अनुष्का डांडेकर भी प्रियंका की शादी में शामिल होने आए हैं। 

4 of 9
parineeti chopra - फोटो : amar ujala
शाही शादी में हिस्सा लेने के लिए परिणीति चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। एयरपोर्ट पर परिणीति सफेद और नीले रंग के कॉम्बिनेशन में नजर आईं। परिणीति एक्ट्रेस प्रियंका की छोटी बहन हैं।  
विज्ञापन

5 of 9
madhu chopra
शादी की सारी तैयारी अकेले ही करने वाली प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची हैं। वह सिल्क साड़ी में नजर आईं। 
विज्ञापन

6 of 9
priyanka chopra
वहीं, एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा की एक बहन मनारा चोपड़ा भी सफेद रंग की फ्रॉक में आई हैं। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी इस शादी में पहुंचे हैं। खबर है कि वह शादी की संगीत सेरेमनी में प्रियंका और निक के लिए डांस कोरियोग्राफ करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
priyanka chopra
दीपिका और रणवीर की तरह यह कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। आज हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जेठानी के साथ मां के घर पहुंची थी। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति जो जोनस भी काफी हैंडसम लगे।

8 of 9
priyanka chopra
शादी की पूरी तैयारी के साथ प्रियंका चोपड़ा के सास-ससूर डेनिस और केविन जोनस भी जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंच चके हैं। बता दें कि पहले से प्रियंका की सास के खूबसूरती के चर्च हैं ऐसे में और एयरपोर्ट पर उन्हें रेड एंड व्हाइट के कॉम्बिनेशन में देखा गया। 
विज्ञापन

9 of 9
priyanka chopra - फोटो : TOI
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की जोधपुर एयरपोर्ट की बाहर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में फैंस को देखकर प्रियंका ने न केवल उन्हें वेब किया बल्कि हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन भी किया। इस मौके पर प्रियंका और निक कैजुअल कपड़ों में नजर आए। निक जोनस इस मौके पर सफेद टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। उसके साथ ही जैकेट भी पहने हुए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने क्रीम कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो पहना हुआ था। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था। 






View this post on Instagram






 

😍😍😍 Via @herzindagienglish - How adorable do they both look, as they reach Jodhpur for their wedding! ♥️♥️ . . We can’t wait to see our Desi girl getting married to the love of her life! #NickyankaWedding . . . #PriyankaChopra #NickJonas #PriyankaWedsNick #NickPriyankaWedding #NickWedsPriyanka #Priyanka #PeeCee #Bollywood #FamilyJonas #PriyankaNickWedding #Hollywood #MissWorld2000 #PriyankaNickEngagement #Queen #PiggyChops #Nickyanka #Prick #Niyanka #NickyankaEngagement #love #NP #pcglobaldomination1 #TheSkyIsPink #Priyonce @pc_globaldomination1 #queenofbollywood #jiju #desigirl #lovebirds

A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on Nov 28, 2018 at 10:43pm PST

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें