शाहरुख खान की एक और एक्सपेरिमेंट फिल्म जीरो अगले महीने रिलीज होने वाली है। ऐसे में शाहरुख इन दिनों फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। वहीं, बीती रात किंग खान को बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन के घर देखा गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है माजरा..
विज्ञापन
2 of 6
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
सामने आई इन तस्वीरों में शाहरुख खान काफी थके हुए से मालूम हो रहे हैं और उनके चेहरे की थकान साफ-साफ बता रही है कि यह बॉलीवुड के बादशाह अपने काम को लेकर कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
लेकिन इस थकी हुई हालत में शाहरुख खान ने अपने फैन्स और मीडिया को नाराज ना करते हुए जमकर पोज दिए। शाहरुख ने काले रंग का जिपर पहना हुआ है जिसपर सफेद रंग की पट्टियां लगी हुई हैं।
4 of 6
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
शाहरुख ने जाने से पहले मीडिया और अपने फैन्स का अभिवादन किया। बता दें कि शाहरुख इस दौरान बहुत ही रफ लुक में दिख रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
बता दें कि अगले महीने दिसंबर की 21 तारीख को शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज होने जा रही है।शाहरूख के साथ इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान के सभी फैन्स इस फिल्म में उनके नए अवतार 'बउआ सिंह' को देखने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं।
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर ने लांच होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। ट्रेलर में सुनाई दिए डायलॉग भी काफी दमदार लगे। फिल्म के नए गाने 'मेरे नाम तू' में दर्शकों को बउआ की जबरदस्त झलक देखने को मिली है। बता दें कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि शाहरुख किसलिए शंकर के घर गए थे।