फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य घटनाओं पर आधारित बॉलीवुड की बेहतरीन 25 फिल्में, जो आपको सोचने पर कर देंगी मजबूर

Sun, 04 Apr 2021 03:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 26
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : Social media

फिल्म इंडस्ट्री के साथ दर्शकों को भी इन दिनों रियल स्टोरी और बायोपिक फिल्में काफी पसंद आ रही हैं। इसलिए कुछ सालों में सत्य घटना पर आधारित फिल्मों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी कर रही हैं। इंडस्ट्री में अब दिलचस्प और रोचक कंटेंट पर काम करने के लिए जोर दिया जा रहा है। कुछ साल पहले तक बायोपिक फिल्में बनाने पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाता था और साल में कभी कभार कोई बायोपिक बन जाती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से धड़ल्ले से ये फिल्में बनाई जा रही हैं। केवल साल 2019 की बात करें तो लगभग 10 बायोपिक फिल्में बनी थीं। आज हम आपको सच्ची घटना पर आधारित ऐसी ही 25 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कुछ हिट रहीं तो कुछ नाकामयाब।

विज्ञापन

2 of 26
chhapaak - फोटो : social media

छपाक (2020) 
साल 2020 में 'छपाक' रिलीज हुई थी। ये फिल्म मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी थी, जिसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थी। फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। छपाक में उनके साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और रोहित सुखवानी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

3 of 26
Gunjan Saxena and Janhvi Kapoor - फोटो : twitter

'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'  (2020)
देश की प्रथम महिला एयरफोर्स पायलट के जीवन पर बनी फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं। इसे भी लोगों ने काफी पसन्द किया था। वहीं, जाह्नवी के काम को लोगों ने सराहा था। मूवी में उनके अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे।

4 of 26
super 30 - फोटो : social media

सुपर 30 (2019)
‘सुपर-30’ बिहार की राजधानी पटना के प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन और परिश्रम को दर्शाने वाली फिल्म थी। मूवी में आईआईटी के प्रति उनका जुनून व लगन देखने लायक थी। इसमें ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। ‘सुपर-30’ ने सफल होकर करीब 146 करोड़ रुपए कमाए थे।

विज्ञापन

5 of 26
the sky is pink - फोटो : social media

द स्काई इज पिंक (2019)
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ फ्लॉप हो गयी थी। यह फिल्म 18 साल की चर्चित लेखिका आयशा चौधरी के कम उम्र में किए गए अद्धभुत कार्यों और उनकी जिंदगी पर आधारित थी।

विज्ञापन

6 of 26
Vivek Oberoi

पीएम नरेन्द्र मोदी (2019)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ भी कोई धमाल नहीं कर सकी थी। जबकि पीएम मोदी की दूसरी बार भारी जीत के बाद आई इस फिल्म से उम्मीद थी कि यह सुपरहिट साबित होगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। यह फिल्म मात्र लगभग 23 करोड़ रुपए का कारोबार ही कर सकी।

विज्ञापन

7 of 26
the accidental prime minister

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (2019)
विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित और हंसल मेहता द्वारा लिखित यह भी एक बायोपिक फिल्म थी। इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में अनुपम खेर को अर्थशास्त्री-राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह के रूप में दिखाया गया था, जो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।

8 of 26
वो जो था एक मसीहा मौलाना आजाद - फोटो : Social media

वो जो था एक मसीहा मौलाना आजाद (2019)
सुप्रसिद्ध स्वतंत्रा सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद की जिंदगी पर बनी फिल्म ’वो जो था एक मसीहा मौलाना आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी। पहले तो यह फिल्म ढंग से रिलीज भी नहीं हो सकी और जहां लगी वहां भी थिएटर खाली रहे।

9 of 26
manto

मंटो (2018)
अपने ख्यालों को पन्नों पर उकेरने वाले और कड़वा सच बोलने वाले सआदत हसन मंटो को समझना किसी के लिए भी आसान नहीं है। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे एक्टर के लिए हर मुश्किल काम मुमकिन है। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई हो, लेकिन नवाज के अभिनय की हर तरफ तारीफ हुई थी।

10 of 26
SANJU

संजू (2018)
अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू एक ब्लॉकबस्टर बायोपिक थी। रणबीर कपूर ने स्क्रीन पर संजय दत्त का रोल निभाया था और अपनी एक्टिंग का जालवा बिखेरते हुए कई पुरस्कार भी जीते थे। फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

11 of 26
डैडी

डैडी (2017)
'डैडी' फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिली थी। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन आशिम अहलूवालिया ने किया था।

12 of 26
Haseena Parkar

हसीना पार्कर (2017)
यह फिल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर आधारित थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका के रूप में श्रद्धा कपूर थीं। श्रद्धा के के भाई सिद्धार्थ कपूर ने दाऊद इब्राहिम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया था।

13 of 26
ऐश्वर्या राय की नई मूवी सरबजीत की रिलीजिंग - फोटो : फाइल फोटो

सरबजीत (2016)
यह फिल्म किसान सरबजीत सिंह और उनके परिवार के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में थे। सरबजीत को पाकिस्तान ने जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराते हुए वहीं कैद कर लिया था। इसके बाद परिवार ने जीवन भर संघर्ष किया।

14 of 26
dangal

दंगल (2016)
'दंगल' साल 2016 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म ने सफलता के नए झंडे गाड़े थे। इसके साथ ही फिल्म को न केवल भारतीय दर्शकों ने बल्कि विदेशी दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था। यह पिक्चर भारतीय पेशेवर पहलवान और ओलंपिक कोच महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित थी।

15 of 26
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
फिल्म 'एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को दर्शकों की सराहना मिली थी। इस फिल्म ने सिर्फ फिल्म देखने वाले आम दर्शकों के मन में ही नहीं बल्कि आलोचकों के जहन पर भी गहरी छाप छोड़ी थी। यह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स बायोपिक थी, जो 2016 में स्क्रीन पर आई थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में लीड रोल में प्रतिभाशाली सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे।

16 of 26
raees

रईस (2017)
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' एक बायोपिक थी, जो गुजराती गैंगस्टर अब्दुल लतीफ शेख के जीवन पर आधारित थी। राहुल ढोलकिया ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म 2017 की शुरुआत में रिलीज हुई थी और इसे अच्छी समीक्षा मिली थी।

17 of 26
अजहर

अजहर (2016)
पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित 2016 में बड़े पर्दे पर आई फिल्म 'अजहर' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी, प्राची देसाई और नरगिस फाखरी लीड रोल में नजर आए थे।

18 of 26
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मांझी: द माउंटेन मैन (2015)
ये फिल्म दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दकी थे। इसमें दिखाया गया था कि किस तरह दशरथ मांझी 23 साल तक अकेले एक पर्वत को काटते रहते हैं और अंत में रास्ता बनाते हैं।

19 of 26
Mary Kom

मैरी कॉम (2014)
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत स्पोर्ट्स बायोपिक भारतीय मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कॉम की यात्रा को दर्शाती है। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को आलोचकों और दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

20 of 26
Bhaag Milkha Bhaag

भाग मिल्खा भाग (2013)
ये फिल्म भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। इसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसन्द किया था। वहीं, ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।

21 of 26
paan singh tomar

पान सिंह तोमर (2012)
ये एक निपुण भारतीय एथलीट की कहानी है, जो एक बागी बनने के लिए मजबूर हो जाता है, जब सिस्टम उसे विफल कर देता है। अच्छी तरह से बुनी गई स्क्रिप्ट और इरफान खान की दमदार एक्टिंग इसे देखने के लिए मजबूर कर देती है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी।

22 of 26
vidya balan

द डर्टी पिक्चर (2011)
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित 'द डर्टी पिक्चर' एक दुर्लभ, बोल्ड बायोपिक है, जो दर्शकों और आलोचकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में विद्या बालन के अभिनय की चौतरफा तारीफ हुई थी।

23 of 26
अभिषेक, ऐश्वर्या - फोटो : Bollywood

गुरु (2007)
ये फिल्म भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के जीवन पर आधारित थी। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। इसके गाने काफी हिट हुए थे। लोग आज भी इन्हें गुनगुनाते हैं।

24 of 26
मंगल पांडे-द राइजिंग

मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)
'मंगल पांडे' में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म भारतीय सैनिक मंगल पांडे के जीवन पर आधारित थी, जो 1857 के सिपाही विद्रोह की शुरुआत करने वाले प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।

25 of 26
The legend of Bhagat Singh

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
यह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर बनी फिल्म थी। हालांकि, बॉलीवुड में अबतक भगत सिंह पर और भी कई फिल्में बन चुकी हैं। इस पिक्चर में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

26 of 26
बैंडिट क्वीन का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

बैंडिट क्वीन (1994)
बागी फूलन की जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव रहे। उनकी छोटी सी जिंदगी में इतने किस्से थे कि शेखर कपूर ने उसपर फिल्म बना डाली। ये फिल्म उस समय बड़ी हिट साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म न्यूड सीन के कारण विवादों में भी रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें