फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: पीएम मोदी ने 'नट्टू काका' और 'रावण' को दी श्रद्धांजलि, कहा- आप जुनूनी और असाधारण अभिनेता थे

Wed, 06 Oct 2021 11:22 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'नट्टू काका' और 'रावण' के साथ पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर
'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक को भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दोनों अभिनेताओं के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर दुख जताया है और दिवंगत आत्मा को जुनूनी, असाधारण अभिनेता बताया है। बता दें, दोनों ही अभिनेता गुजराती थियेटर के जाने माने कलाकार थे। देश दुनिया के तमाम लोग इन सितारों को खोने के बाद सदमे में हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने लिखा- 'हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा।''
विज्ञापन

3 of 5
घनश्याम नायक (नट्टू काका) - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका निधन सोमवार को कैंसर के कारण हो गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा,पिछले कुछ दिनों में, हमने दो प्रतिभाशाली कलाकारों को खो दिया। उन दोनों कलाकारों ने अपने काम से लोगों को दिल जीता था। श्री घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी किरदारों के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में. वह बेहद दयालु और विनम्र भी थे। 
 

4 of 5
Arvind Trivedi - फोटो : twitter
बता दें, 82 साल के अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने के चलते उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में होगा। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में लंकापति रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अरविंद मूल रुप से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुक रखते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नट्टू काका - फोटो : File Photo
वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा (taarak mehta ka ooltah chashmah) में नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक (Ghanshayam Nayak) का रविवार को निधन हो गया था। वे 76 साल के थे और पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। अप्रैल के महीने में घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉट्स पाए गए थे, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। घनश्याम नायक फैंस के बीच नट्टू काका के नाम से फेमस थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें