फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 देशों में रिलीज होगी पीएम मोदी की बायोपिक, हो रही बड़ी तैयारियां

Sat, 06 Apr 2019 10:03 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' आगामी 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस दिन देश में 17वीं लोक सभा के लिए चुनाव शुरू होने हैं। खबर है कि फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना है। इसमें यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 5
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

पिंकविला की खबर के अनुसार, इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद का मानना है कि पीएम मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हैं। बाहर के लोगों में भी पीएम मोदी और उनके काम को लेकर रूचि है। इसलिए इसे भारत के साथ-साथ 38 देशों में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में यह फिल्म 1700 और विदेशों में 600 स्क्रीन पर रिलीज होगी।  
 

 

विज्ञापन

3 of 5
pm modi biopic
निर्माता आनंद ने फिल्म के विरोध पर भी अपनी बात रखते हुए कहा 'फिल्म को लेकर किसी तरह का संदेह करना गलत है, अधिकतर लोग फिल्म की स्क्रिप्ट से वाकिफ हैं, यह बायोपिक एक मनोरंजन उत्पाद है और जो लोग इस पर बैन लगाने की बात कर रहे हैं दरअसल, वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना चाह रहे हैं।'

4 of 5
बॉलीवुड - फोटो : social media
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी के इस्तीफे वाले बयान पर फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार का जवाब आया है। उन्होंने कहा- ''विपक्षी पार्टी फिल्म की वैधता को लेकर विरोध कर रही थी और लोग भी इस पर सवाल उठा रहे थे इसलिए फिल्म की रिलीज को टाला गया, हम पर बहुत ज्यादा अनावश्यक दबाव था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
modi biopic - फोटो : social media
बता दें कि मनसे का प्रसून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को स्पेशल सुरक्षा देने का आरोप है। इसके जवाब में ओमंग ने आगे कहा ''फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर मैं कुछ भी नहीं कह सकता, हम फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान कर चुके हैं, हम जल्द ही सर्टिफिकेट की भी घोषणा करेंगे, फिल्म को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है,  हम उम्मीद कर रहे हैं कि सुनवाई के बाद फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो जाएगी।'' बता दें कि मनसे ने अध्यक्ष पर सेंसर बोर्ड के नियमों को ताक पर रख फिल्म को हरी झंडी देने का भी आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें