फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी के निर्माताओं का नया शंखनाद, आज दिल्ली में होगा भव्य प्रीमियर

Mon, 20 May 2019 01:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm modi - फोटो : Twitter
लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों से उत्साहित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। फिल्म का प्रीमियर आज शाम दिल्ली में रखा गया है, जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pm narendra modi - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाती फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी इस चुनाव के दौरान खासी चर्चा में रही। इस फिल्म को पहले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही रिलीज किया जाना था, लेकिन राजनीतिक दलों की शिकायतों के बॉम्बे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट औऱ चुनाव आयोग तक पहुंचने के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय, नितिन गडकरी, संदीप सिंह - फोटो : Self
अब आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद फिल्म को लेकर फिर हलचल तेज हुई है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और फिल्म में मोदी का किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय सोमवार की सुबह नागपुर पहुंचे और वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन गडकरी से मिले। नितिन गडकरी ने नागपुर में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का नया पोस्टर रिलीज किया। गडकरी ने इस मौके पर विवेक और संदीप को फिल्म की कामयाबी के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

4 of 5
नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
संदीप सिंह कहते हैं, ‘फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ एक राजनीतिक विचारधारा की कहानी नहीं है। यह एक आम भारतीय इंसान की कहानी है जिसने अपने दृढ़ निश्चय और हौसले के बूते दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी कुर्सी अपने बूते हासिल की। ये एक ऐसी प्रेरक कहानी है जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi Biopic - फोटो : social media
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का प्रीमियर आज शाम दिल्ली में हो रहा है। इस प्रीमियर में देश की तमाम जानी मानी हस्तियां, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और फिल्म से जुड़े कलाकार शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें