फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उरी' की सक्सेस के बाद अब भारतीय नौसेना के पाकिस्तान पर सबसे बड़े हमले पर बनेगी ये फिल्म

Mon, 20 May 2019 12:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
uri - फोटो : instagram
हिन्दी सिनेमा के फिल्मकारों की भारतीय सेना से जुड़े किस्सों में हमेशा ही दिलचस्पी रहती है। इस साल 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। पुलवामा हमले पर भी फिल्म बनाने की तैयारियों कुछ फिल्ममेकर्स कर रहे हैं। अब बनने जा रही है भारत पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित एक फिल्म। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भारतीय नौ सेना की एक गाथा फिल्मी परदे पर दिखाई देगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bhushan kumar - फोटो : file photo
टी सीरीज के भूषण कुमार, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाती अय्यर चावला मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का नाम अभी "नेवी डे" ही रखा गया है। इस साल के अगस्त-सितंबर तक फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Bhushan and Divya - फोटो : file photo
इस फिल्म के बारे में भूषण कुमार बताते हैं, 'हमारे देश की नेवी ने इस हमले में किसी भी तरह का नुकसान नहीं झेला था और दुश्मन देश पाकिस्तान को इस हमले में भारी नुकसान उठाना पड़ा। वीरता, रणनीति और रोमांच की यह एक अनोखी कहानी है।'

4 of 5
Indian air force - फोटो : file photo
इस फिल्म का निर्देशन मशहूर एड मेकर रजनीश घई करेंगे। रजनीश घई विज्ञापन फिल्मों के निर्देशन से फिल्म निर्देशन में कदम रख रहे हैं। वह खुद आर्मी बैकग्राउंड से हैं और इससे पहले भारत की एयर फोर्स की 84वीं सालगिरह पर बनी फिल्म शूट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhushan Kumar and Tulsi - फोटो : file photo
फिल्म का आधे से ज्यादा हिस्सा मुंबई और दिल्ली में शूट किया जाएगा, वहीं हमले के सीन्स विदेशी लोकेशन्स पर शूट किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें