फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजेडी किंग: दिलीप कुमार के निधन पर पीएम ने जताया शोक, बॉलीवुड सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि

Wed, 07 Jul 2021 09:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। बॉलीवुड में 'ट्रैजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को 'मुगले आजम', 'मधुमती', 'देवदास' और 'गंगा जमुना' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं और करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेकर बॉलीवुल के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह साढ़े सात बजे दिलीप कुमार ने अपनी आखिरी सांस ली। इस दौरान दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो उनके साथ मौजूद थीं। 


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : self
प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। श्रद्धांजलि।
विज्ञापन

3 of 11
Dilip Kumar - फोटो : social media
पीएम मोदी ने इस मुश्किल घड़ी में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। राहुल गांधी ने लिखा- दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया है, उसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी।

4 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करके दिलीप साहब के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हम अभिनेताओं के लिए वह हीरो थे। वे अपने साथ भारतीय सिनेमा का एक पूरा युग ले गए। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। शांति।
 
विज्ञापन

5 of 11
dilip kumar
सनी देओल ने लिखा, एक युग का अंत, दिलीप साहब आप हमेशा याद आएंगे।
 
विज्ञापन

6 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा- ''दिलीप साहब ने उभरते हुए भारत के इतिहास का सार प्रस्तुत किया। वह भारत के दिल में हमेशा जीवित रहेंगे।"
 
विज्ञापन

7 of 11
दिलीप कुमार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वो हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। 
 

8 of 11
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने लिखा, आज एक युग का अंत हो गया, हमने भारतीय सिनेमा के सबसे चमकीले सितारे को खो दिया है। आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे दिलीप साहब। शांति!
 

9 of 11
‘मुगल ए आजम - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने लिखा, आपकी तरफ कोई नहीं था, सादर नमन। आपकी आत्मा को शांति मिले।
 

10 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन 

अजय देवगन ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताके हुए लिखा, 'दिलीप कुमार के साथ मेरे कई खास पल हैं। कुछ बेहद निजी और कुछ स्टेज पर। मैं दिमाग से तैयार नहीं था कि वो हमें ऐसे छोड़कर चले जाएंगे। वो एक संस्था थे, एक टाइमलेस एक्टर। दिल टूट गया है। सायरा बानो जी के लिए गहरी संवेदनाएं'।

विज्ञापन

11 of 11
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऑलराउंडर कहे जाने वाले फरहान अख्तर ने भी दिलीप कुमार के गुजर जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- सायराजी और उनके परिवार के लिए गहरा शोक व्यक्त करते हैं। #RIP दिलीप साहब ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें